फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्यजीवों से प्रेम करने वाला ये समाज थाने के बाहर बैठा, आखिर क्यों

Sun, 20 Aug 2017 03:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
धरना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वन्यजीवों को अपने परिवार की तरह मानने वाला ये समाज आज उग्र हो गया। समाज के लोगों ने शिकारियों को गिरफ्तार नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी तक दे डाली।
विज्ञापन


मामला जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ कस्बे का है। यहां बिश्नोई समाज ने चिंकारा हिरण के सरंक्षण और आए दिन हो रही शिकार की घटनाओं के विरोध में मोहनगढ़ थाने के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। समाज ने मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र में हिरण संरक्षण को लेकर वन विभाग और पुलिस के उदासीन रवैये को लेकर नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारी लोगों ने 17 अगस्त को हिरण शिकार का मामला सामने आने पर रोष जताया। समाज ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही शिकारियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई नहीं की जाती है तो मजबूरन उन्हें आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 17 अगस्त को मोहनगढ़ के नहरी क्षेत्र में हिरण शिकार मामले में पुलिस ने अभी एक आरोपी नजीर खान को ही गिरफ्तार किया है। जब अन्य तीन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। समाज ने चेतावनी दी है कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें