फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमकीन पर टैक्स बढ़ाने के विरोध में जुटे प्रदेश के व्यापारी

Sun, 04 Jun 2017 06:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
जीएसटी में नमकीन पर लगने वाले टैक्स को बढ़ाए जाने से नमकीन व्यापारियों में गहरा रोष व्याप्त है। राजस्थान के नमकीन व्यापारियों ने अजमेर में बैठक आयोजित कर टैक्स को यथावत् रखने की मांग की है। बैठक में शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


रविवार को अजमेर में जीएसटी में नमकीन पर 12 प्रतिशत का टैक्स लगाए जाने से परेशान नमकीन व्यापारियों ने राजस्थान नमकीन उत्पाद संघ का गठन किया है। संघ के अध्यक्ष सुनिल जैन ने कहा कि नमकीन पर पूर्व में केवल पांच प्रतिशत वेट लगता था। सरकार ने भूलवश जीएसटी में 12 प्रतिशत कर दिया है। इससे नमकीन का व्यापार संकट में है। उन्होंने कहा कि शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी को बैठक में बुलाकर समस्या से अवगत करवा दिया गया है। व्यापारियों ने कहा कि केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल से भी मुलाकात कर जीएसटी में नमकीन पर केवल 5 फीसदी टैक्स लगाने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि शुष्क क्षेत्रों में नमकीन को लोग सब्जी की तरह काम मे लेते हैं। टैक्स बढ़ाए जाने से नमकीन के दाम बढ़ेंगे और लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें