फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री देवनानी बोले, पंचायत शिक्षा अधिकारियों को मिलेंगे लैपटाॅप

Sun, 04 Jun 2017 06:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार स्कूलों में शैक्षणिक सुधार के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। स्कूलों में कामकाज की गति को और बढ़ाने के लिए प्रदेश के करीब 10 हजार पंचायत शिक्षा अधिकारियों को लैपटाॅप दिए जाएंगे, ताकि उनका कामकाज और प्रभावी बन सके। सभी ब्लाॅकों में शिक्षा अधिकारियों को 40 हजार रुपए का अतिरिक्त बजट एवं कामकाज में सहयोग के लिए दो पंचायत सहायक भी दिए जांएगे।
विज्ञापन


शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को अजमेर के हटूण्डी में आदर्श विद्यालयों के प्राचार्यों के लीडरशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में शिक्षा एक नए मुकाम पर पहुंच गई है। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में शिक्षा के सुधारों का असर यह है कि हम मात्र तीन वर्ष में राष्ट्रीय स्तर पर 21वें स्थान से पहले 5 स्थान पर पहुंच गए है। शीघ्र ही हम इस क्षेत्र में भी अव्वल होंगे। उन्होंने कहा कि हमने निजी स्कूलों को भी पीछे छोड़ दिया है। ज्यादातर क्षेत्रों में सरकारी स्कूल अभिभावकों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के काम को और गति प्रदान करने के लिए पंचायत शिक्षा अधिकारियों को अधिकार सम्पन्न किया गया है। राजस्थान के करीब 10 हजार प्राचार्यों को शीघ्र ही लैपटाॅप दिए जाएंगे। इसके साथ ही ब्लाॅक शिक्षा अधिकारियों को 40 हजार रुपए का अतिरिक्त बजट एवं 2 पंचायत सहायक भी दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षक सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करें, समय पर स्कूल पहुंचे। देवनानी बोले कि आगामी दिनों में शिक्षकों की उपस्थिति के लिए एप का भी प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर देवनानी ने शिक्षकों से उनकी परेशानियां जानी और जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं संभाग के विभिन्न जिलों से आए शिक्षक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें