सीमावर्ती जैसलमेर से जोधपुर और अहमदाबाद के लिए नॉन शिड्यूल्ड फ्लाइट फिलहाल स्थगित कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, सिविल एयरपोर्ट पर पार्किंग और स्टाफ की कमी होने के कारण सुबह जल्दी और देर शाम नॉन शिड्यूल्ड फ्लाइट संचालित नहीं करने का तय किया है। अहमदाबाद से जोधपुर के बीच सुबह-शाम की 9 सिटर नॉन शिड्यूल्ड फ्लाइट संचालित करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तीन-चार बार प्रस्ताव भेजा था।
जोधपुर हवाई अड्डे पर अभी 40 जनों का स्टाफ है जिसकी ड्यूटी सुबह साढ़े 9 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक रहती है। सुप्रीम एयरलाइंस का प्रस्ताव सुबह जल्दी और शाम को देरी से फ्लाइट संचालित करना चाहती है, लेकिन इस समय कोई स्टाफ नहीं रहता। मुख्यालय ने अतिरिक्त स्टाफ के लिए मना कर दिया है। फिलहाल जोधपुर एयरपोर्ट पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक ही फ्लाइट आॅपरेट करने के लिए स्टाफ मौजूद है।