फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत ने अनिल अंबानी को किया तलब

Fri, 06 Oct 2017 09:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
court
विज्ञापन
जयपुर के अतिरिक्त मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट क्रम-6 ने श्रम न्यायालय के अवार्ड की पालना नहीं करने पर मैसर्स बीएसईएस लिमिटेड, मुम्बई के प्रबंध संचालक अनिल अंबानी को 11 अक्टूबर को तलब किया है। 
विज्ञापन


अनिल अंबानी के खिलाफ औद्याोगिक विवाद अधिनियम की धारा 29 के तहत मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट ने प्रसंज्ञान लिया था। प्रकरण के अनुसार शंभूसिंह ने श्रम न्यायालय में दावा पेश कर कहा कि वह कंपनी के जयपुर स्थित कार्यालय में कार्यालय सहायक के पद पर तैनात था। कंपनी ने 12 जून 1997 को उसे बिना कारण बताए हटा दिया। श्रम न्यायालय ने प्रकरण की सुनवाई करते हुए 9 सितंबर 2015 को प्रकरण में अवार्ड जारी कर दिया। वहीं अतिरिक्त श्रम आयुक्त ने प्रकरण में पालना करने के आदेश दिए। वहीं गत 9 जून को श्रम विभाग ने अभियोजन स्वीकृति जारी कर दी। इस पर अदालत में परिवाद पेश कर कार्रवाई की गुहार की गई। जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने कंपनी के प्रबंध संचालक अनिल अंबानी के खिलाफ प्रसंज्ञान लिया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें