फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां से हुई लड़ाई तो कैदी ने जेल में लगाया मौत को गले

Thu, 07 Sep 2017 02:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में अपनी मां से मिलने के बाद एक कैदी ने जेल के टॉयलेट में जाकर मौत को गले लगा लिया। प्रतापगढ़ की जिला जेल में हत्या के मामले में बंद एक कैदी द्वारा सुसाइड करने की इस घटना के बाद यहां हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


कैदी का शव जेल के शौचालय में रोशनदान से लटका मिला। आत्महत्या की वजह कैदी की मां के साथ मुलाकात के दौरान विवाद को बताया जा रहा है। फिलहाल कैदी के शव को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया गया है और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

घटना प्रतापगढ़ की जिला जेल की है। यहां धमोतर थाना क्षेत्र के नारायण खेड़ा गांव का रहने वाला स्वरूपलाल बंजारा पिछले तीन माह से बंद था।
विज्ञापन

चचेरे भाई की हत्या के मामले में बंद था कैदी

प्रतापगढ़ जिला कारागृह - फोटो : amar ujala
स्वरूपलाल को अपने चचेरे भाई की हत्या के आरोप में धमोतर थाना पुलिस ने तीन महीने पहले गिरफ्तार किया था, तभी से कोर्ट के आदेश पर वो जेल में बंद था। बीते दिन की दोपहर को कैदी की मां उससे मुलाकात के लिए आई थी।

जेल अधीक्षक पारस जांगिड़ के मुताबिक मुलाकात के दौरान मां-बेटे में जोरदार बहस हुई और स्वरूपलाल नाराज होकर चला गया। उसकी मां ने उसको बुलवाया भी, लेकिन वह वापस नहीं आया। शाम को साढ़े पांच बजे के करीब उसका शव जेल के शौचालय में रोशनदान से लटका मिला।

बताया जा रहा है कि उसने अपने तौलिये और कपड़ों की सहायता से फंदा बनाया और रोशनदान से लटक गया। बाद में शौचालय की तरफ गए किसी कैदी ने इस बात की सूचना जेल प्रशासन को दी, जिस पर शव को जिला चिकित्सालय भिजवाया गया। फिलहाल मामले में जांच के आदेश दिए गए है जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें