फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने कहा, फिर इस तरह दी गई जांबाज पुलिसकर्मियों को 'श्रद्धाजंलि '

Wed, 26 Jul 2017 02:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
‘श्रद्धांजलि’ लघु फिल्म - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों गुजरात में आयोजित एक कार्यक्रम में जांबाज पुलिसकर्मियों की शहादत को श्रद्धाजंलि देने का तरीका बताया। उसके बाद राजस्थान पुलिस ने देश में पहली बार इस तरह दी श्रद्धांजलि। 
विज्ञापन


राजस्थान पुलिस अकादमी की ओर से अकादमी के ऑडिटोरियम में राजस्थान पुलिस के शहीदों को समर्पित लघु फिल्म ‘श्रद्धांजलि’ का प्रीमियर आयोजित किया गया। 

इस लघु फिल्म का निर्माण राजस्थान पुलिस ने किया। राजस्थान पुलिस के डीजीपी मनोज भट्ट ने बताया कि पिछले दिनों गुजरात के कच्छ में आयोजित डीजी एवं आईजी कांन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के सभी पुलिस महानिदेशकों को यह निर्देश दिए थे कि पुलिस शहीदों की याद में भी एक ऐसी फिल्म का निर्माण किया जाए, जिससे कि उनकी कुर्बानी यादगार बन सके। 

इसके बाद राजस्थान पुलिस ने पूरे देश में सबसे पहले ‘श्रद्धांजलि’ फिल्म का निर्माण करने की पहल की है। भट्ट ने लघु फिल्म की लॉचिंग पर पुलिस जवानों के त्याग, समर्पण, जांबाजी और बहादुरी की सराहना की। उन्होंने कहा है कि देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए उत्तरदायी पुलिस ने कानून एवं व्यवस्था के लिये अनेक बार अपनी जान की परवाह न करते हुए भी सीधा अपराधियों से मुकाबला करते हुए शहादत दी है।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

25 साल बाद नये ‘राजस्थान पुलिस गीत’ का लोकार्पण

‘श्रद्धांजलि’ लघु फिल्म - फोटो : Vishnu Sharma
एडीजी व आरपीए के निदेशक राजीव दासोत ने बताया कि राजस्थान पुलिस के लिए 25 साल बाद नए ‘राजस्थान पुलिस गीत’ का लोकार्पण किया गया है। इस गीत के गीतकार डॉ. हरिराम आचार्य, संगीतकार दीपक माथुर तथा समन्वयक दीपक पंवार हैं। 

राजस्थान पुलिस बैंड ने मई में पंजाब पुलिस अकादमी, फिल्लौर में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस बैण्ड प्रतियोगिता में 17 राज्यों तथा सात केन्द्रीय पुलिस संगठनों की टीमों की कड़ी प्रतिस्पर्धा शानदार में प्रदर्शन कर ब्रास बैण्ड प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें