फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मिस्टर बॉक्स' को दिल्ली भेजने की तैयारी, सीएम राजे सहित सभी ने किया मतदान

Mon, 17 Jul 2017 03:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मत डालकर लौटीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस तरह खुशी जाहिर की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश के 14 वें राष्ट्रपति के चुनाव में राजस्थान के दो सौ विधायकों ने मतदान दोपहर सवा दो बजे तक कर दिया। इनमें 199 विधायकों ने जयपुर में विधानसभा में, तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुजरात में मतदान किया।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक विधानसभा में 199 विधायकों ने मतदान किया। मतदान करने वालों में सबसे पहला नाम यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी का था। कृपलानी ने पहला वोट डाला। सुबह दस बजे मतदान शुरू हो गया था।

मतदान के बाद मतपेटी को सुरक्षा इंतजाम के बीच एयरपोर्ट ले जाया जाएगा। वहां से मतपेटी दिल्ली के लिए रवाना होगी। यही नहीं मतपेटी के लिए अलग से टिकिट बुक कराई गई है। जानकारी के अनुसार टिकिट 'मिस्टर बॉक्स' के नाम से बुक की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक गहलोत ने इस कारण डाला गुजरात में मत

अशोक गहलोत - फोटो : amar ujala
उनके अलावा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी समेत सभी विधायक वोट डाल चुके हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुजरात के गांधी नगर में वोट डाला।

कांग्रेस ने पिछले दिनों अशोक गहलोत को गुजरात प्रभारी लगा दिया है। इस कारण उनके मतदान की व्यवस्था गुजरात में की गई।

गौरतलब है कि एनडीए ने राष्ट्रपति पद के लिए रामनाथ कोविंद को उम्मीदवार बनाया है। जबकि यूपीए की उम्मीदवार मीरा कुमार है।

मतदान को सुरक्षित व गोपनीय बनाने के लिए इस बार चुनाव आयोग ने कड़े कदम उठाए। मतदाता मतदान परिसर में केवल पहचान पत्र के साथ ही प्रवेश कर सके।

इस बार के राष्ट्रपति चुनाव में आयोग की ओर से विशेष पैन भी दिए गए। इसी पैन का उपयोग मतदान के दौरान किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें