राष्ट्रपति करेंगी संविधान पार्क का उद्घाटन
- फोटो : Amar Ujala Digital
इस दौरे के दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उनकी अगवानी करेंगे। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया समेत कई जनप्रतिनिधि, नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे।
संविधान पार्क में यह है खास
- राजभवन में 9 करोड़ 15 लाख रुपए की लागत से संविधान पार्क बनाया गया है।
- संविधान बनाने में योगदान देने वाली विभूतियों की प्रतिमाएं लगाई गई हैं। उनका योगदान, संविधान की संरचना और मूल्यों को शिलाओं पर उकेरा गया है।
- प्रतिमाओं और शिलालेखों को वॉक वे के दोनों ओर लगाया गया है। ऑडियो-विजुअल माध्यम से विजिटर्स को संविधान पार्क की जानकारी दी जाएगी।
- संविधान की जानकारी को अलग-अलग पार्ट में डिवाइड कर पेश किया गया है।
- महात्मा गांधी की 10 बाई 12 फीट की चरखा चलाते हुए गन मेटल से बनी प्रतिमा स्थापित की गई है।
- महाराणा प्रताप और उनके प्रिय घोड़े चेतक की मार्बल की प्रतिमा लगाई गई है। जो राजस्थान के वीर योद्धा के शौर्य और मातृभूमि के लिए बलिदान की प्रेरणा देती है।
- हर सप्ताह 2 दिन संविधान पार्क में आम लोगों और पर्यटकों को एंट्री दी जाएगी।
- संविधान पार्क में 50-50 के स्लॉट में विजिटिंग करवाई जाएगी।
संविधान पार्क में महाराणा प्रताप और चेतक की प्रतिमा
- फोटो : Amar Ujala Digital
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में होंगी मुख्य अतिथि
दोपहर बाद राष्ट्रपति सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से माउंट आबू के लिए रवाना होंगी, जहां प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वह शामिल होंगी। इसके बाद उनका माउंट आबू में ही डिनर और नाइट स्टे का प्रोग्राम है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का ब्रह्माकुमारी संस्था के साथ लंबे वक्त से जुड़ाव है। वह उनके कार्यक्रमों में शामिल होती रही हैं। अगले दिन 4 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सेना के हेलीकॉप्टर से जोधपुर जाएंगी। पाली के रोहट में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की राष्ट्रीय जंबूरी में शामिल होंगी।