फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से लेकर मस्जिद तक 'जाट' के लिए चला दुआओं का दौर

Sat, 22 Jul 2017 06:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अजमेर सांसद सांवरलाल जाट के लिए ख्वाजा से दुआएं मांगते भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अजमेर से सांसद और राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष सांवर लाल जाट की लंबी उम्र और सेहतमंदी के लिए ख्वाजा साहब की दरगाह में दुआ की गई। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से ख्वाजा साहब की मजार पर अकीदत के फूल और चादर भी पेश की गई।
विज्ञापन


वहीं तीर्थ नगरी पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में भी जाट की दीर्घायु के लिए पूजा अर्चना की गई।पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांवर लाल जाट की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही भाजपाई जाट की सेहतमंदी के लिए दुआ में जुट गए। 

पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में पहुंचकर भाजपाईयों ने पूजा अर्चना की और जगतपिता ब्रह्मा से जाट की दीर्घायु के लिए कामना की। वहीं अजमेर के प्रसिद्ध ख्वाजा साहब की दरगाह में भी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किए।
विज्ञापन


अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शफीक खान ने बताया कि खादिम की मौजूदगी में विशेष दुआ कर ख्वाजा साहब से जाट को लंबी उम्र देने की मन्नत मांगी गई। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ भाजपा नेता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें