आठ साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सोमवार को प्रदेश के खिलाड़ियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रताप अवार्ड से नवाजा गया। वहीं खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने वाले कोचेज को भी वशिष्ठ अवार्ड से नवाजा गया।
सोमवार को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों के सम्मान के साथ यहां टेनिस कॉम्पलैक्स का भी शिलान्यास और रनिंग ट्रेक का लोकार्पण किया। इस मौके पर खेल मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर भी मौजूद थे। राजे ने स्पोर्ट्स एरीना का भी अवलोकन किया और खिलाड़ियों से बात की। राजे ने खिलाड़ियों को खेल के साथ साथ पढ़ाई पर ध्यान देने की सीख भी दी।
स्टेडियम में खिलाड़ियों को सुविधाएं मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है जिससे वो और भी अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं। राजे ने जयपुर के सभी स्टेडियम में विकास कार्य कराए जाने की भी बात कही और साथ ही राज्य के अन्य जिलों में मौजूद स्टेडियम का भी विकास किए जाने का वादा किया।