कोटा के एमडीएस अस्पताल में लगी बायोमेट्रिक मशीन
- फोटो : amar ujala
कोटा संभाग के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल की बायोमेट्रिक मशीन पर हाजिरी लगाते समय यहां के डॉक्टर शर्मसार हो जाते हैं। बायोमैट्रिक मशीन के जरिए हाजिरी लगाते समय जैसे ही इम्प्रेशन के लिए अंगूठा लगाते हैं, तो पहले अश्लील विज्ञापन नजर आने लगता है।
एमबीएस अस्पताल के मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गिरीश वर्मा के कक्ष के बाहर तीन बायोमैट्रिक मशीनें लगी हुई हैं। यहां पर रोजाना डॉक्टर हाजिरी लगाते हैं। ये मशीनें इन दिनों यहां खासी चर्चा में है।
इस बायोमैट्रिक मशीन पर अंगूठा पंच करते ही अश्लील विज्ञापन नजर आने लगता है। इसके चलते महिला डॉक्टरों को काफी शार्मिंदगी सहनी पड़ती है।
अस्पताल की 30 प्रतिशत फैकल्टी रोजाना यहां हाजिरी लगाने आती है। उधर, प्रभारी अधिकारी डॉ. नवीन सक्सैना का कहना है कि विज्ञापन की शिकायत मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मशीन संधारण करने वाली कम्पनी एमसीआई के अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई गई है।