फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की तीसरी लिस्ट जारी, 16 जिलों में 47 BCC अध्यक्ष नियुक्त

Tue, 10 Jan 2023 05:32 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 47 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। 16 जिलों में 47 नए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्तियों किए गए हैं। 
विज्ञापन
पीसीसी ने 47 नए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां कर तीसरी लिस्ट निकाली। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान कांग्रेस के ब्लॉक संगठन में नियुक्तियों का दौर नए साल पर लगातार जारी है। मंगलवार को पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने 16 जिलों में 47 नए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनाते हुए नियुक्तियों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें अजमेर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, चूरू, धौलपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जोधपुर, कोटा,  नागौर, पाली, राजसमंद, टोंक, उदयपुर में BCC अध्यक्ष लगाए गए हैं। खास बात यह कि पार्टी में मंत्री-विधायकों और जिलाध्यक्षों की सलाह और ग्राउंड लेवल पर फीडबैक के आधार पर ही सक्रिय कार्यकर्ताओं को लिस्ट में जगह दी गई है। कांग्रेस पार्टी चुनावी साल में लोगों से कनेक्टिविटी रखने वाले कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा पार्टी संगठन के साथ जोड़ना चाह रही है।
विज्ञापन



अजमेर में 3 BCC अध्यक्ष नियुक्त

अजमेर के केकड़ी में समरवीर सिंह, पीसांगन में राकेश कुमार चौहान और श्रीनगर में संपत लाल राठौड़ को BCC अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बांसवाड़ा में 4 BCC अध्यक्ष 

बांसवाड़ा जिले के गढ़ी में शिवलाल पुरी, सरेड़ी बाड़ी में विनोद दादा पाठक,  घाटोल में अजीत कुमार मुगानिया, पीपलखूंट में देवीलाल निनामा को BCC अध्यक्ष बनाया गया है।

बाड़मेर में 2 BCC अध्यक्ष नियुक्त

बाड़मेर जिले के शिव में इलामदीन और रामसर में आलाराम मेघवाल को BCC अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी गई है।

भीलवाड़ा में 1 BCC अध्यक्ष 

भीलवाड़ा जिले के सहाड़ा मं चेतन प्रकाश अग्रवाल को BCC अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया है।

बीकानेर में 4 BCC अध्यक्ष लगाए

बीकानेर जिले के डूंगरगढ़ में मुकन नाथ सिद्ध, सूंदसर में श्रीराम भादू, लूणकरणसर में गोविंदराम गोदारा, नापासर में भंवर लाल परिहार को BCC अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


चूरू में 2 BCC अध्यक्ष 

चूरू जिले के रतनगढ़ सिटी में तरुण कुमार चकलान और रतनगढ़ ग्रामीण में कालूराम मेघवाल को BCC अध्यक्ष पद पर लगाया गया है।

धौलपुर में 2 BCC अध्यक्ष नियुक्त

धौलपुर जिले के बाड़ी में निजामुद्दीन और सैपऊं में राजेंद्र शर्मा BCC अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

हनुमानगढ़ में 3 BCC अध्यक्ष लगाए

हनुमानगढ़ जिले की हनुमानगढ़ सिटी में जिनेंद्र कुमार जैन, हनुमानगढ़ ग्रामीण में संदीप सिद्धू, रावतसर में देवीलाल मटोरिया को BCC अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जयपुर में 2 BCC अध्यक्ष 

जयपुर जिले के जौहरी बाजार ब्लॉक में गज़नफर अली और कोटपूतली में कन्हैयालाल सैनी को BCC अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दी गई है।

जोधपुर में 2 BCC अध्यक्ष लगाए

जोधपुर जिले के बालेसर में सुगन कंवर राठौड़ और ओसियां में सुखदेव सिंह डुकिया BCC अध्यक्ष बनाए गए हैं।

कोटा जिले में 6 BCC अध्यक्ष नियुक्त

कोटा जिले के कोटा नॉर्थ-ए में नेवालाल गुर्जर, कोटा नॉर्थ-बी में ललित कुमार शर्मा एडवोकेट, कोटा दक्षिण-ए में जोगेंद्र बिरवाल, कोटा दक्षिण-बी में जयेश श्रृंगी, लाड़पुरा-ए में किशन गम्भीर और लाड़पुरा-बी में अनूप मेहरा BCC अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। 

नागौर में 3 BCC अध्यक्ष लगाए

नागौर जिले के बोरूंदा में भींयाराम, डेगाना में रूगा राम और नागौर -बी में हीरालाल भाटी BCC अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं।

पाली में 4 BCC अध्यक्ष नियुक्त

पाली जिले के बर में देवी कठात, जैतारण में किशोर चौधरी, पाली सिटी में जीवराज बोराणा और रोहट में गिरधारी सिंह को BCC अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी गई है।

राजसमंद में 4 BCC अध्यक्ष 

राजसमंद जिले के आमेट में ज्ञान सिंह चूड़ावत, कुम्भलगढ़ में कालूराम गुर्जर, रेलमगरा में मधु लाल अहीर, राजसमंद में राजेश गुर्जर BCC अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

टोंक में 1 BCC अध्यक्ष 

टोंक जिले के निवाई में शंकर लाल चौधरी को BCC अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी गई है।

उदयपुर में 4 BCC अध्यक्ष लगाए 

उदयपुर जिले के गोगूंदा-ए में रामसिंह, गोगूंदा-बी में भुवनेश व्यास, खेमली में महेंद्र सिंह राणावत और मावली में राजेंद्र कुमार गोखरू BCC अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें