फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: समर्थकों के बाद सांसद मीणा भी हिरासत में, वीरांगना से मिलने अस्पताल जाते समय पुलिस ने उठाया

Fri, 10 Mar 2023 03:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

वीरांगना मामले में पुलिस ने अब भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा को हिरासत में ले लिया है। हालांकि इसको लेकर पुलिस की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
सांसद मीणा हिरासत में - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलवामा शहीदों की तीन वीरांगनाओं के हक की लड़ाई में दस दिन से चल रहे धरने को रातों रात अचानक खत्म कराने के बाद पुलिस एक और कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने अब भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा को हिरासत में ले लिया है। हालांकि इसको लेकर पुलिस की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने ये कार्रवाई तब की जब सासंद मीणा को पुलिस ने वीरांगना मंजू जाट के गांव गोविंदपुरा बासड़ी (जयपुर) जा रहे थे। पुलिस ने जाने से पहले ही उन्हें रास्ते में रोक लिया। इस सांसद ने पुलिस पर काफी आग बबूला भी हुए।
विज्ञापन




बता दें रातों रात धरना समाप्त कराने के बाद पुलिस ने मंजू को धरना स्थल से उठाकर उनके घर देर रात करीब तीन बजे उनके गांव गोविंदपुरा बासड़ी छोड़ा था। अब उन्हें अमरसर पीएचसी में भर्ती करवाया गया है, किरोड़ी मंजू से मिलने के लिए जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार रात को धरनारत लोग सचिन पायलट के घर के सामने एक निर्माणाधीन मकान में बारिश के चलते शरण लेने के लिए गए थे। तभी पुलिस ने एक जत्था वहां तैनात कर दिया। जिस समय डॉ. किरोड़ी लाल मीणा कुछ समय के लिए धरना स्थल से निकले उसी समय पुलिस ने तीनों वीरांगनाओं को एम्बुलेंस में बैठाकर धरना स्थल से रवाना कर दिया गया और उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, सरकार का अब इस मुद्दे पर कहना है कि शहीदों की वीरांगनाओं के लिए नियम के तहत जो कुछ भी देना था दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें