फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आॅनलाइन ठगी: राजस्थान पुलिस ने नोएडा में कॉल सेंटर पर छापा मारा

Mon, 09 Oct 2017 08:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
दबिश के दौरान मुंह छुपाते कॉल सेंटर कर्मी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस की टीम ने नोएडा में एक कॉल सेंटर पर छापा मारा है। पुलिस ने यहां करीब 100 लोगों से पूछताछ करने के बाद कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, इस पूछताछ के बाद आॅनलाइन ठगी के गोरखधंधे का पर्दाफाश हो सकता है। यह छापा जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने मारा है। पुलिस ने ये कार्रवाई आॅनलाइन ठगी की शिकायत पर की है। यह शिकायत पिछले दिनों नाहरगढ़ थाना इलाके में साइबर क्राइम का मामला दर्ज हुआ है। 

इस में परिवादी को फोन कर किसी ने बैंक डिटेल तथा अन्य जानकारी जुटाई थी। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने नोएड़ा में दबिश दी है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही बड़ा खुलासा होने के संकेत दिए है। पुलिस ने कॉल सेंटर संचालक समेत 8-10 लोगों को हिरासत में ले रखा है। इसके साथ ही वहां से कुछ दस्तावेज और कम्प्युटर हार्डडिस्क एवं अन्य सामग्री जब्त की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर क्राइम ब्रांच की नोएडा में दूसरी बड़ी कार्रवाई

हिरासत में लिए गए कॉल सेंटर संचालक समेत अन्य कर्मचारी - फोटो : Amar Ujala
गौरतलब है कि इससे पहले भी जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच टीम ने नोएडा में एक कॉल सेंटर पर छापा मारकर दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया था और जिस में करोड़ों रुपए की ठगी का खुलासा किया गया था। इस संबंध में अशोक नगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। 

आज कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार और डीसीपी क्राइम डॉ. विकास कुमार के निर्देशन में की गई। जिसमें नाहरगढ़ थाना प्रभारी भंवर लाल वैष्णव के नेतृत्व में एक पुलिस की टीम ने कॉल सेंटर पर छापा मारा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें