फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कहां जब्त की करोड़ों रुपए की अफीम, जानें..

Wed, 17 May 2017 08:51 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अफीम
विज्ञापन
प्रदेश में बढ़ती अफीम की तस्करी को रोकने के प्रयास में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं। राजस्थान के प्रतापगढ़ में पुलिस की टीम नें करीब 3.25 किलो अफीम जब्त की है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जब्त अफीम की कीमत चार करोड़ रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने अफीम ले जा रहें पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से हथियार भी बरामद किए गए है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इन लोगों के पास से तीन पिस्टल, दो मेग्जीन, दस जिंदा कारतूस के साथ 2.30 हजार रुपए की नकदी भी मिली है।
विज्ञापन


पुलिस ने यह कार्रवाई हल्का मौजा क्षेत्र में की। शक के आधार पर जब पुलिस ने सड़क किनारे खड़ी कार में बैठे लोगों से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आई। गिरफ्तार पांच लोगों में से चार आरोपी जोधपुर के है जबकि एक स्थानीय व्यक्ति है। पकड़े गए आरोपियों का नाम विशुलाल, कमलेश विश्नोई, भंवर लाल पालीवाल, अश्वनी तंवर व नाथमल जटिया है। पुलिस ने इन लोगों को खिलाफ एनडीपीस एक्ट व आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस को उम्मीद है कि इन लोगों से पूछताछ के बाद अफीम तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा होने की संभावना है। साथ ही इन तस्करों के तार सीमा पार से तो नहीं जुड़े इसको लेकर भी पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें