फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर हादसा: नमक के कट्टे हटाए तो दबी मिली कार, डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस

Tue, 06 Jun 2017 10:45 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
दुर्घटना ग्रस्त।
विज्ञापन
जयपुर शहर में मंगलवार सुबह हुए हादसे ने शहर में पुलिस की स्थिति की पोल खोल दी है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट से महज एक किलोमीटर की दूरी पर हुए हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। लेकिन हादसे की जगह तक पहुंचने में पुलिस को एक घंटे से भी अधिक का समय लग गया।
विज्ञापन


भयावह स्थिति तब हुई जब ट्रोला पलटने की सूचना के काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी इसे सामान्य घटना मानते हुए नमक के कट्टे हटा रहे थे। लेकिन जब उन्होंने देख की नमक के नीचे कार दबी हुई है तो इनके होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन में उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद जो मंजर था वह सबके सामने था। कार में पांच लोग दबे हुए थे जिनकी मौत हो गई थी। मौके पुलिस तो पहुंची लेकिन उनके पास ना तो क्रेन थी और ना ही कार को निकालने के अन्य संसाधन।

इसके बाद एक प्राइवेट क्रेन की मदद से कार को नमक के कटटों के बीच से निकाला गया। बताया जा रहा है ट्रोले में करीब 41 टन नमक लदा हुआ था। ड्राइवर की लापरवाही के चलते ट्रोला बेकाबू हुआ और साइड में चल रही कार पर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें