फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब! ये साहब परेड़ में दायां—बायां भी भूले

Mon, 08 May 2017 02:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस परेड का दृश्य
विज्ञापन
पुलिस को ट्रेनिंग में सिखाई गई परेड़ कितनी याद है या कहें कि उनका ध्यान कितना कंसन्ट्रेट है इसकी बानगी उदयपुर में की गई परेड़ में देखने को मिला। यहां कई एसएचओ दायां—बायां ही भूल गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार को उदयपुर में जिला पुलिस के वार्षिक निरीक्षण के लिए एडीजी (पुनर्गठन) सौरभ श्रीवास्तव आए थे। इसके तहत पुलिस लाइन ग्राउंड में परेड कराई गई, जिसमें शहर के एसएचओ भी शामिल हुए। यहां परेड़ के दौरान जैसे ही एसएचओ को बाएं मुड़ने के लिए कहा गया तो आगे की पंक्तियों में खड़े कई एसएचओ दाएं और कुछ बाएं मुड़ गए। इसके बाद फिर से उन्हें कमांड कराई गई, लेकिन उनकी कदमताल सही मिली ही नहीं।

इसके बाद खुद एडीजी ने उन्हें सही तरह से ध्यान लगाकर परेड करने की बात कही। एडीजी श्रीवास्तव ने परेड के बाद पुलिस लाइन का निरीक्षण किया और जवानों की समस्याएं भी जानी। एडीजी ने थाने  और कंट्रोल रूम जाकर भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें