फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल के साथ एसएचओ की शर्मनाक हरकत, दंग रह गए अधिकारी...

Fri, 15 Sep 2017 11:18 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बड़े-बड़े दावे करती है। लेकिन पुलिस महकमे में ही यदि महिलाओं की सुरक्षा खतरे में हो तो महिला सुरक्षा का क्या होगा।
विज्ञापन


ऐसा ही कुछ राजस्थान के जालौर जिले में हुआ है। यहां के जसवंतपुरा थाना प्रभारी के दो आॅडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल है, जो पुलिस महकमे की काफी किरकिरी करा रहे हैं। इन आॅडियो में थाना प्रभारी पूनमसिंह एक महिला कांस्टेबल से बातचीत कर रहे हैं और उस पर मिलने के लिए दबाव बना रहे है।

वहीं ये आशिक मिजाज एसएचओ जबरदस्ती महिला की फोटो की तारीफ करते हुए सुनाई दे रहे है कि आपका गजब का फोटो है। यहीं नहीं एसएचओ साहब महिला कांस्टेबल के लिए शायरी करते हुए भी सुनाई दे रहें कि "राह में कितने ही कांटे क्यों न आ जाएं, आवाज दोगे तो आएंगें जरुर"।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइन हाजिर हुए एसएचओ, अब कहा ये...

फाइल फोटो।
वहीं दूसरी और महिला कांस्टेबल इन जनाब की जबरदस्ती बात करने से दुखी हो रही है। उसका हर बात में जवाब 'न' में सुनाई दे रहा है। आखिर जब ये जनाब बोलना बंद नहीं करते तो महिला कांस्टेबल दुखी होकर फोन कट कर देती है।

पिछले कई दिनों से इन एसएचओ के दो बातचीत के आॅडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने पीड़ित महिला कांस्टेबल की शिकायत पर एसएचओ पूनमसिंह पर कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं आरोपी थानाधिकारी का कहना है कि उन्हें बदनाम किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें