फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मासूमों की नृशंस हत्या करने वालों की फुटेज देख हैरान रह गई पुलिस...

Fri, 06 Oct 2017 12:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि जुर्म करने के बाद वे भागने के स्थान पर आराम से शहर में घूमते नजर आते हैं। इससे ही कानून व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


दरअसल सोमवार देर रात्रि को राजस्थान के अलवर शहर में चार मासूम बच्चों व उनके पिता की नृशंस हत्या करने वाले आरोपी पुलिस को मिली एक सीसीटीवी फुटेज में नजर आए हैं। जानकारी के अनुसार शहर के कृषि उपज मंडी क्षेत्र के एक दुकान के बाहर लगे कैमरे की फुटेज में दिख रहा है कि दो व्यक्ति मृतक की स्कूटी पर सवार होकर वहां पहुंचे।

इसके बाद एक आरोपी ने आराम से दुकान के नजदीक स्थित एक प्याऊ पर खून से सने हाथ और मुंह धोया। वहीं दूसरा आरोपी पास की दीवार फांदकर मण्डी के अंदर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मिला सीसीटीवी फुटेज

फाइल फोटो।
हाथ-मुंह धोने के कुछ देर बाद तक एक ​आरोपी वहीं खड़ा रहा। फिर दूसरे आरोपी ने भी खून से सने हाथ-मुंह धोया। इसके बाद दोनों आराम से पैदल-पैदल रेलवे स्टेशन की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि शहर के शिवाजी पार्क ​में सोमवार रात्रि को हुई पांच लोगों की नृशंस हत्या से अभी तक शहर में डर का माहौल है।

आरोपियों ने शिवाजी पार्क निवासी बनवारी सहित उसके चार बच्चों की गले की नस काटकर हत्या कर दी थी। हालांकि हत्या के कारणों का अभी तक पुलिस पता नहीं लगा सकी है। लेकिन पुलिस को गुरुवार को मिला सीसीटीवी फुटेज अहम सुराग माना जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें