फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी को पकड़ने गई पुलिस ने उसकी पत्नी पर ही चला दी गोली!

Thu, 06 Jul 2017 01:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
छावनी बना कोटा का एमबीएस अस्पातल,इनसैट में घायल नूरबानों - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वारंटी को पकड़ने गई पुलिस द्वारा महिला पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कोटा ग्रामीण के देवली थाना इलाके के इस्लाम नगर में एक अपराधी को पकड़ने गई पुलिस और ग्रामीणों के बीच जमकर झड़प हुई।
विज्ञापन


इस दौरान गोली लगने से अपराधी की पत्नी घायल हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस महिला के पति रोशन को पकड़ने आई थी, जिस पर कोई केस नहीं है। इसी बात का विरोध किया तो पुलिस ने गोली चला दी। घायल महिला नूर बानों को कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
 
विज्ञापन

छावनी बना कोटा का एमबीएस अस्पताल

कोटा का एमबीएस अस्पताल - फोटो : amar ujala
इस घटना के बाद अस्पताल परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। वहीं ग्रामीण एसपी राजीव पचार के मुताबिक रोशन एक वांछित अपराधी है जिसके घर दबिश के दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को घेर लिया और पथराव किया।

इसके बाद पुलिस ने अपने बचाव में रबर बुलेट चलाई। एसपी ने कहा कि इस घटना में तीन पुलिसकर्मियों के भी चोटें लगी है जिनका उपचार कराया जा रहा है। वहीं महिला के पैर में लगी गोली किसकी गन से चली, इसकी जांच की जा रही है।

महिला के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों को मौके से बरामद एक मोबाइल और गोली का खोल सौंपा हैं और इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें