कथित गो-तस्कर उमर खान की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जहां एक ओर सोमवार को भी उमर खान का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। वहीं दूसरी ओर अलवर पुलिस का कहना है कि उमर खान व उसके दो साथी आदतन गो-तस्कर हैं।
पुलिस के अनुसार नौ नवंबर की रात को वे चोरी की पिकअप में गायों को ले जा रहे थे। जब उन्हें कथित गो-रक्षकों ने रोकने का प्रयास किया तो दोनों और से ही कई राउंड फायरिंग हुई। इस बीच उमर को गोली लग गई और वह गिर गया। इस घटना में उमर की मौत हो गई।
इस दौरान उसके साथ ताहिर को भी हाथ में दो गोलियां लगीं। ताहिर भी गो-तस्करी के दर्ज मामलों में पुलिस का वांटेड था। घटना में घायल ताहिर का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उनका तीसरा साथ जावेद फरार हो गया। जावेद अब तक पुलिस के सामने नहीं आया है।