फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर में एक करोड़ की डकैती में घर का करीबी शामिल, सीसीटीवी में रेकी करती दिखी एक महिला

Sun, 28 Aug 2022 11:46 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में कई महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं। वहीं कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही इस मामले में खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
जयपुर में डकैती - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर घर में घुसकर एक करोड़ रुपये की लूट की वारदात हुई थी। पुलिस जल्द ही आटा व्यापारी के घर डकैती का खुलासा कर सकती है। सूत्रों की माने तो पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे है। कहा जा रहा है कि वारदात में घर का ही कोई आदमी शामिल था।

विज्ञापन


दरअसल पुलिस को पिछले 10 दिनों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। जिसमें उनके हाथ कुछ महत्वपूर्ण तथ्य हाथ लगे हैं। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों से पूछताछ कर रही है। डीसीपी पारस देशमुख के निर्देशन में पुलिस की कार्रवाई चालू है। पुलिस को सीसीटीवी में एक कार और महिला दिखी है। महिला घर की रेकी कर रही थी। घर के गोदाम से लेकर किस समय सबसे कम सदस्य घर में होते हैं, ये सभी बातों पर ध्यान रखा गया था। पुलिस अब तक 1200 से ज्यादा फुटेज खंगाल चुकी है।

पुलिस बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश से भी बदमाशों को दबोचा है। अब बस माल बरामदगी का इंतजार है। जिसमें कुछ समय और लग सकता है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने पैसे में अपना परसेंटेज तय कर लिया था। तीन महीने से वारदात को अंजाम देने की तैयारी चल रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें