प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेंटिंग की तारीफ करते हुए इसे स्वच्छ भारत का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है।
दरअसल, केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से शिक्षक दिवस पर आयोजित स्वच्छ भारत विषय पर अखिल भारतीय चित्रकला प्रतियोगिता में पुरस्कृत होने वाले कपिल मीणा का आज उदयपुर में सम्मान किया गया। इससे पूर्व पीएम मोदी ने 21 सितंबर को अपने ट्वीटर अकाउंट से उदयपुर जिले के खेरवाड़ा उपखण्ड निवासी कपिल मीणा की पुरस्कृत कृति को ट्वीट किया
था। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में पेंटिंग की सराहना करते हुए इसे स्वच्छ भारत का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है।
इस पेंटिंग कॉम्पिटिशन में असम की नर्मदा छेत्री ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं, अरुणाचल प्रदेश के मोनमाया सोनार और खेरवाड़ा उदयपुर के कपिल मीणा की पेंटिंग भी पुरस्कृत हुई है। प्रधानमंत्री ने तीनों पेंटिंग्स को ट्वीट किया है। साथ ही बच्चों के इन पेंटिंग्स के जरिए लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि उदयपुर के कपिल मीणा की ये प्राइज विनिंग पेंटिंग बताती है कि किस तरह जन भागीदारी की परिणति स्वच्छ गांव में हो सकती है।