प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अगस्त को उदयपुर में सिर्फ 3 घंटे रुकेंगे। वे दोपहर एक बजे सभा स्थल चित्रकूट नगर स्थित खेलगांव पहुंचेंगे। सभा के बाद वे प्रताप गौरव केन्द्र जाएंगे। केन्द्र के अवलोकन के बाद वे 4 बजे उदयपुर से विशेष विमान से रवाना हो जाएंगे।
राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने बताया कि इस आयोजन से पूरे उदयपुर संभाग से एक लाख से अधिक लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। हालांकि, बारिश के कारण तैयारियों में आ रही बाधा और सभा स्थल पर कीचड़ को उन्होंने प्रकृतिप्रदत्त बताते हुए कहा कि बारिश तो सभी की जरूरत है। जहां तक सभा स्थल पर पानी की निकासी के इंतजामों की बात है, उन्हें मजबूत किया जा रहा है ताकि परेशानी कम से कम हो।