बारिश के बाद तापमान में आई हल्की सी गिरावट से प्रदेश में स्वाइन फ्लू से स्थितियां बिगड़ने लग गई हैं। अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक रोगी की मौत हो गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.के. सोनी ने बताया कि किशनगढ़ उपखंड के बांदरसिंदरी गांव के पास का रहने वाला 46 वर्षीय व्यक्ति स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गया था। उसे दो दिन तक अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
अब लगातार उसके परिजनों और गांव के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। डॉ.सोनी ने बताया कि बदलते मौसम के कारण स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं। जिले में पूरी तरह से रोग को बढ़ने से रोकने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सभी अस्पतालों में नियमित स्क्रीनिंग की जा रही है।