फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी इस शहर में रुकेंगे सिर्फ तीन घंटे, आ सकती हैं ये परेशानियां भी

Sat, 26 Aug 2017 04:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
modi
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अगस्त को उदयपुर में सिर्फ 3 घंटे रुकेंगे। वे दोपहर एक बजे सभा स्थल चित्रकूट नगर स्थित खेलगांव पहुंचेंगे। सभा के बाद वे प्रताप गौरव केन्द्र जाएंगे। केन्द्र के अवलोकन के बाद वे 4 बजे उदयपुर से विशेष विमान से रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने बताया कि इस आयोजन से पूरे उदयपुर संभाग से एक लाख से अधिक लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। हालांकि, बारिश के कारण तैयारियों में आ रही बाधा और सभा स्थल पर कीचड़ को उन्होंने प्रकृतिप्रदत्त बताते हुए कहा कि बारिश तो सभी की जरूरत है। जहां तक सभा स्थल पर पानी की निकासी के इंतजामों की बात है, उन्हें मजबूत किया जा रहा है ताकि परेशानी कम से कम हो।
Trending Videos
विज्ञापन

होगा 15 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन

गुलाबचंद कटारिया
कटारिया ने बताया कि इस कार्यक्रम को उदयपुर संभाग का भाजपा संगठन प्रधानमंत्री का आभार जताने वाले कार्यक्रम के रूप में देख रहा है। प्रधानमंत्री ने राजस्थान और उदयपुर संभाग को सवा तीन साल में जितना बजट दिया है, उसका आभार व्यक्त करने का यह एक मौका है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में कुल 15 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

इसी के साथ कटारिया ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से संभाग के चार संसदीय क्षेत्रों के 10 हजार से अधिक पोलिंग स्टेशन तक भाजपा संगठन को मजबूत करने का भी कार्य किया जा रहा है। प्रेस वार्ता में परिवहन मंत्री यूनुस खान ने दावा किया कि सवा तीन साल पहले तक देश में 1947 से कुल 7318 किलोमीटर नेशनल हाईवे बने थे, जबकि सवा तीन साल में मोदी सरकार ने इतने ही किलोमीटर के नेशनल हाईवे के कार्य न केवल स्वीकृत किए हैं, बल्कि उनकी क्रियान्विति समय पर पूरी हो, यह भी ध्यान रखा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें