फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह की क्लास के बाद पीएम मोदी ने लिया टेस्ट, सता रहा डर

Mon, 24 Jul 2017 09:40 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : SELF
विज्ञापन
भाजपा सुप्रीमो अमित शाह का तीन दिवसीय जयपुर दौरा रविवार शाम को समाप्त हो गया। इस दौरान उन्होंने दस ज्यादा मीटिंग की। जिसमें सांसदों और विधायाकों की क्लास भी सम्मलित थी।
विज्ञापन



लेकिन सांसदों ने अभी राहत की सांस भी नहीं ली थी कि आज उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के टेस्ट से भी गुजरना पड़ा। दरअसल चार माह पूर्व मोदी ने राजस्थान के सभी सांसदों ने मुलाकात की थी।


इस दौरान उन्हें जो लक्ष्य दिए गए थे उसकी प्रगति व क्रियान्वयन की जानकारी आज दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर हो रही बैठक में ली जा रही है। 
विज्ञापन

कमर कस रही भाजपा

अमित शाह और वसुंधरा राजे
प्रदेश के सभी सांसद जब बैठक के लिए पीएम आवास में प्रवेश कर रहे थे तो उनके हाथों में फाइलों का पिटारा था।


जानकारी के अनुसार एक घंटे तक चलने वाली इस मीटिंग में पीएम सांसदों से उनकी क्षेत्र में चल रही केन्द्रीय योजनाओं की स्थिति के बारें में जानेंगे व सांसदों की योजना में क्या भूमिका रही इस पर भी बात करेंगे।


गौरतलब है कि भाजपा का केन्द्रीय नेतृत्व राजस्थान में आगामी  विधानसभा चुनाव को देखते हुए सक्रिय दिख रहा है। शाह के दौरे में भी इसी झलक साफ देखने को मिली थी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें