फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी पर दलित राजनीति का आरोप लगाने वाली भाजपा भी उसी राह पर

Mon, 24 Jul 2017 09:26 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अमित शाह
विज्ञापन
राजनीति में जो किया जाए वह सब सही होता है। हालांकि नजरिया अलग-अलग हो सकता है लेकिन मंजिल एक ही होती है और वह है वोट बैंक पर कब्जा। भारतीय जनता पार्टी भी आजकल कुछ ऐसा ही कर रही है।
विज्ञापन



कभी राहुल गांधी पर दलित परिवारों के घर खाना खाने को लेकर टीका-टिप्पणी करने वाली भाजपा के नेता भी इन दिनों इसी राह पर है। भाजपा के सुप्रीमो अमित शाह ने तीन दिवसीय जयपुर दौरे के अखिरी दिन एक दलित के घर भोजन किया।


दलित परिवार जयपुर शहर की सुशीलपुरा बस्ती में रहता है। जानकारी के अनुसार रमेश पचारिया जिसके यहां अमित शाह ने भोजन किया वह भाजपा का कार्यकर्ता भी। इससे पूर्व पिछले माह जयपुर आए केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी दूदू में एक गाडिया लुहार परिवार के यहां भोजन कर चुके है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राजनाथ सिंह
हालांकि दलित परिवारों के यहां बड़े नेताओं का खाना किस प्रकार का होता है य​ह बताने की आवश्यकता तो नहीं लेकिन नेता अपने आप को समाज के पिछड़े वर्ग का रहनुमा होने का संदेश जरुर दे जाते है।


उनका यह राजनीतिक पैंतरा ​कई बार कारगर भी सिद्ध होता ​दिख जाता है। लेकिन दलितों की स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं होता है। कांग्रेस से लेकर भाजपा तक सभी समाज के पिछड़े व अल्पसंख्यक वर्ग को वोट बैंक ही समझते है और इसी का नतीजा है कि वह इस वोट बैंक पर कब्जे के लिए नए-नए पैंतरे अपनाते रहते है।


रविवार को अमित शाह के साथ सीएम वसुंधरा राजे और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने भी दलित रमेश पचारिया के घर खाना खाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें