फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे कोर्ट में छत का प्लास्टर गिरा, दो जज घायल

Tue, 02 May 2017 03:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हादसे के बाद जज की मेज पर पड़ा मलबा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटा के डीजे कोर्ट में छत का प्लास्टर गिरने से मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे के समय वहां दो जज मौजूद थे। प्लास्टर गिरने से ये दोनों घायल हो गए। जिन्हें एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार डीजे कोर्ट में की छत का प्लास्टर अचानक वहां बैठे बाल न्यायालय के जज गणेशीलाल और सेशन जज केदारलाल गुप्ता पर आ गिरा। इससे वहां अफरा—तफरी मच गई। वहां खड़े वकीलों और पुलिस ने उन्हें तत्काल एमबीएस अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि जज गणेशीलाल के सिर में गंभीर चोट आई है जबकि केदारलाल गुप्ता के हाथ में चोटें आई है। इस कोर्ट की छत काफी पुरानी है और प्लास्टर जर्जर होने से उखड़ गया। इस हादसे के बाद वहां वकीलों में भी काफी आक्रोश है। उनका आरोप है कि मेंटीनेंस में लापरवाही के चलते ये हादसा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें