फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान प्लेन का टायर फटा, मंत्री के रिश्तेदार भी थे सवार

Sun, 16 Apr 2017 03:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo
विज्ञापन
जयपुर से उदयपुर के लिए रवाना हुए नौ सीटर प्लेन का यहां डबोक एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान टायर फट गया। प्लेन में यूडीएच मंत्री के रिश्तेदार भी सवार थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार रात इस प्लेन ने जयपुर एयरपोर्ट से उदयपुर के लिए उड़ान भरी थी। यहां डबोक एयरपोर्ट पर रात करीब 9 बजे लैण्ड करते समय प्लेन का दायां टायर अचानक फट गया। इससे एक बार तो प्लेन में आग लगने की आशंका गहरा गई। यात्रियों के अनुसार प्लेन का संतुलन बिगड़ने लगा था, तभी पायलट ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए यात्रियों का हौंसला बढ़ाया।

पायलट ने प्लेन के दरवाजे नहीं खोले और तुरंत ही एटीसी टीम के पहुंचने की यात्रियों को जानकारी दी। प्लेन में चार विदेशी नागरिकों सहित कुल नौ लोग सवार थे। मौके पर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड दल के पहुंचने के बाद ही सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली, तभी पायलट ने प्लेन का दरवाजा खोला। सूत्रों के अनुसार प्लेन में सवार यात्री हेमंत बाघवानी यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी के रिश्तेदार हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें