फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध के नाम पर 'जहर' बेचने का करता था काम, पुलिस ने दबोचा

Wed, 11 Oct 2017 08:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिवाली फेस्टिव सीजन शुरू होने के साथ काला कारोबार करने वालों के हौंसले भी बुलंद हो गए हैं। आज पुलिस ने ऐसे कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के सीकर से जुड़ा हुआ है। यहां कोतवाली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चूरू के साहवा गांव से जिले और आसपास सिंथेटिक दूध लाकर लाकर बेचा जा रहा है। थानाधिकारी महावीर सिंह राठौड़ ने बताया कि इस पर एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। टीम ने तीन ड्रम सिंथेटिक दूध और सेहत को नुकसान पहुंचाने वाली अन्य घातक सामग्री से भरी पिकअप पकड़ी। मामले में हनुमानगढ़ के नोहर थाना इलाके के जबरासर गांव निवासी लीलाधर शर्मा को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर सीएमएचओ को साथ लेकर दर्जन भर से ज्यादा गांवों में दूध संग्रहण केंद्रों पर छापे मारकर दूध के नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें