पांच दिवसीय दीपोत्सव घर घर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। दीपोत्सव के आज चौथे दिन घरों में गोवर्धन पूजा होगी और मंदिरो में अन्नकूट प्रसादी का आयोजन होगा। आज सूबह घर के आंगन में महिलाओं ने गाय के गोबर से गोवर्धन बनाया जिसकी दूध,दीप,फल, फूल,खील पताशे,अगरबत्ती,धूप एवं मिठाई से पूजा की गई और महिलाओं द्वारा गोवर्धन की परिक्रमा लगाई गई।
चूंकि दीपोत्सव के पांच दिवसीय त्यौहारों का अपना अलग अलग महत्व होता है इसलिए आज का दिन भी अपने आप में एक खास महत्व रखता है।