फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GRAM 2017:बचपन में ही रोप रहें उन्नत कृषि के बीज, ग्राम को लेकर उत्साह

Fri, 26 May 2017 02:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
ग्राम देखने आए बच्चे।
विज्ञापन
ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-ग्राम कोटा 2017 का उत्साह हाडौती अंचल में इस कदर छाया है कि विभिन्न स्थानों से आर रहे किसान बच्चों को भी यहां लेकर आ रहे हैं ताकि अभी से उन्हें नई तकनीकों, उन्नत खेती-किसानी का ज्ञान दे सकें। गर्मी की परवाह किए बगैर ये बच्चे भी उत्साह से ग्राम कोटा की हर चीज को जिज्ञासापूर्वक निहार रहे हैं और समझने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कोटा के बिनायका गांव से किसान गिरिराज ग्राम कोटा में आए तो अपने पुत्र पुलकित को भी साथ लाए। पुलकित का कहना था कि उन्हें यहां नए डिजायन के ट्रैक्टर एवं खेती के उपकरण पसंद आए। पिता गिरिराज ने बताया कि जयपुर में आयोजित ग्राम में जाने की भी बालक ने जिद की थी, वो पूरा नहीं कर पाए तो उसे लेकर आए हैं। स्कूल कॉलेज की छात्राएं भी यहां फिश एक्वेरियम, पशुओं के मॉडल, नर्सरी एवं विभिन्न नवाचारों से रूबरू हो रहे हैं एवं इनके साथ सेल्फी भी ले रहे हैं। 

ग्राम कोटा में जाजम चौपाल में भाग ले कर तथा स्मार्ट फार्म  देखकर निकली बूंदी के जखाना गांव की कृषक राममूर्ति ने ग्राम आयोजन के बारें में पूछने पर सरकार के इस कदम की सराहना की और कहा कि ‘अस्यां तो पहली बार देख्यां छ।’ उनके साथ आई मनभर, भूलीबाई और रूपाबाई ने बताया कि उन्होंने यहां वर्मी कम्पोस्ट के फायदे जाने और वे इसका इस्तेमाल शुरू करेंगी। कोटा के रामगंज मंडी की मंजू रानी ने कहा कि किसानों के लिए इतना बडा आयोजन करना इस बात का प्रमाण है कि सरकार को किसानों की फिक्र है। झालावाड के नागोनिया गांव से आई अनीता एवं जसोदा ग्राम में हर जगह घूमीं और कहा कि यहां बहुत कुछ है किसानों के लिए। यदि हम इन सब को अपनाएं तो बहुत लाभ मिल सकता है।  
विज्ञापन


खेती को संवारने की चाह में उत्साह से आया दिव्यांग प्रेम ‘ग्राम कोटा’ के बारे में जिज्ञासा तो काफी पहले ही जाग चुकी थी और इसमें भाग लेेने का अवसर मिला तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें