फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में मरीजों के लिए परेशानी भरा रहेगा शनिवार..

Sat, 20 May 2017 08:22 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
एसएमएस अस्पताल जयपुर।
विज्ञापन
जयपुर में करीब 400 निजी अस्पताल है लेकिन इनमें शनिवार को आधे दिन की हड़ताल रहेगी। इसके चलते मरीजोंं का सारा दबाव जयपुर के सरकारी अस्पतालों पर रहेगा। जिसमें प्रमुख रुप से सवाई मानसिंह अस्पताल है। यहां मौसमी बीमारियों के चलते प्रतिदिन की ओपीडी 10 हजार से ज्यादा है। लेकिन शनिवार को यहां अव्यवस्था का आलम देखने को मिल सकता है। हालांकि एसएमएस के अधीक्षक डॉ डी एस मीणा के अनुसार निजी अस्पतालों की काम बंद करने की चेतावनी के बाद ही एसएमएस में शनिवार के लिए तैयारी पूर्ण कर ली गई। मरीजों को किसी प्राकर की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में मरीजों और चिकित्सकों के बीच हाथापाई की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है। जयपुर ही नहीं प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में बीते दो माह में छह से अधिक घटनाएं सामने आयी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें