फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए परिजनों ने डाक्टर का सिर फोड़ा तो डाक्टरों ने कर दी हड़ताल

Sat, 20 May 2017 08:12 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
चिकित्सकों ने की सड़क जाम।
विज्ञापन
जयपुर शहर के एक निजी अस्पताल के संचालक का परिजन की मौत से गुस्साए लोगों ने सिर फोड़ दिया और गंभीर रुप से घायल कर दिया। घटना से गुस्साए जयपुर शहर के छोटे—बड़े निजी अस्पतालों के चिकित्सक एम्बूलेंस सहित सड़क पर उतर आए और शुक्रवार देर रात्रि सड़क जाम कर दी। वहीं आरोपितों को पकड़ने की मांग को लेकर शनिवार दोपहर 12 बजे तक शहर के निजी अस्पतालों में हड़ताल रहेगी। देर रात्रि तक पुलिस की समझाइश के  बाद ही चिकित्सकों ने जाम हटाया। वहीं प्रशासन के साथ हुई मीटिंग के बाद तय किया गया कि निजी अस्पतालों में केवल इमरजेंसी शुरु रहेगी।  
विज्ञापन


यह है घटना
दरअसल जयपुर के बरकत नगर निवासी रतन सैनी को बीमारी के चलते एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीजों का आरोप है शुक्रवार शाम तक अस्पताल में उन्हें रतन से मिलने नहीं दिया गया। परिजनों का आरोप है कि रतन सैनी की मौत अस्पताल की लापरवाही के चलते हुई है। गुस्साए परिजनों ने ना केवल अस्पताल में तोड़फोड़ की अपितु संचालक डॉ अजय बंसल का सिर फोड़ दिया। वहीं घायल चिकित्सक बंसल को एसएमएस के ट्रोम वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उसका आॅपरेशन किया गया है। एसएमएस अधीक्षक के अनुसार चिकित्सक बंसल के 40 से ज्यादा टांके आए है। साथ ही सीने में किसी नुकीली वस्तु से हमला किया गया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें