फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर : प्रदेश के 11 शहरों में खुलेंगे पासपोर्ट सेवा केंद्र

Thu, 20 Jul 2017 07:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
indian passport
विज्ञापन
प्रदेश में लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के मकसद से जल्द ही पासपोर्ट सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए 11 पोस्ट ऑफिस में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के 11 और शहरों में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलेंगे। इनमें अजमेर, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, करौली-धौलपुर, नागौर, श्रीगंगानगर, अलवर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा और पाली के नाम शामिल हैं। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई। साथ ही, पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने के लिए उपयुक्त स्थान तैयार करने, आईटी और अन्य उपकरणों की खरीद सहित अन्य कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है।

गौरतलब है कि इनसे पहले पांच शहरों में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र पहले ही काम कर रहे हैं, जिनमें कोटा, बीकानेर, झुंझुनूं, जैसलमेर और झालावाड़ शामिल है। जयपुर में पासपोर्ट कार्यालय और चार अन्य स्थानों पर पासपोर्ट सेवा केंद्र भी काम कर रहे हैं। यह जानकारी विदेश राज्य मंत्री एम.जे.अकबर ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें