ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों से आईडी मांगना एक टीटी को भारी पड़ गया। यात्रियों ने टीटी से बदसलूकी करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस पर जीआरपी पुलिस ने शांतिभंग मे तीन यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बांद्रा जयपुर ट्रेन में ड्यूटी कर रहे टीटी रविदत्त ने रेलवे सुरक्षा बल अजमेर को सूचना दी कि ट्रेन के आरक्षित कोच में सफर कर रहे परिवार से आईडी मांगी गई तो उन्होनें अपनी आईडी उपलब्ध नहीं कराई।
इसके बाद उन्हें बिना आईडी सफर नहीं करने की बात कही तो यह उन्हें नागवार गुजरी और उन्होंने गाली गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। टीटी ने अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी अजमेर आरपीएफ को दी जिसके बाद अजमेर स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही आरपीएफ के जवानों ने परिवार को हिरासत में ले लिया और थाने ले गए।
वहीं इस घटना की खबर से अजमेर मंडल के टीटी भी एकत्रित हो गए। जीआरपी ने टीटी रविदत्त की शिकायत पर बांद्रा निवासी परिवार के तीन व्यक्तियों को शांति भंग के तहत गिरफ्तार कर लिया और मामले की पड़ताल शुरु कर दी।