फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर को स्मार्ट सिटी बनाने का सुझाव देने वाली स्पेनिश कंपनी को नोटिस की तैयारी

Wed, 17 May 2017 05:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Internet
विज्ञापन
अजमेर को स्मार्ट सिटी बनाने का सुझाव देने के लिए जिस कंपनी को काम सौंपा था, उसने अभी तक काम शुरु नहीं किया। अजमेर कलक्टर की इस मामले में आई रिपोर्ट के बाद इस स्पैनिश कम्पनी से काम वापस लिया जा सकता है। हालांकि इससे पहले कम्पनी को नोटिस दिया जाएगा।  
विज्ञापन


स्पेन की इस कम्पनी एप्टिसा के पास अजमेर के साथ—साथ जयपुर, कोटा और उदयपुर को स्मार्ट स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सुझाव देने का काम है। इस कंसलटेंसी कम्पनी ने अभी तक अजमेर में कोई काम शुरु नहीं किया। कम्पनी के किसी प्रतिनिधि ने अजमेर का दौरा तक दौरा नहीं किया। कंपनी के इस गैर जिम्मेदारान रवैये को देखते हुए अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की बोर्ड मीटिंग में एप्टिसा का कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने पर जोर दिया गया। अजमेर कलेक्टर गौरव गोयल ने भी इस बारे में रिपोर्ट दी। इस पर यूडीएच सचिव मंजित सिंह ने कम्पनी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 

गौरतलब है कि पिछले वर्ष ही अजमेर शहर 100 स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है जिसके लिए केंद्र सरकार की ओर से 1945 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित है मगर जमीनी स्तर पर काम काफी सुस्त तरीके से चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें