परमाणु परीक्षण स्थली पोकरण की धरा पर एक बार फिर से लाइट, कैमरा, एक्शन सुनाई देंगे। यहां 'परमाणु द स्टोरी ऑफ पोकरण' की शूटिंग कल से शुरू होगी।
अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री डायना पेंटी शूटिंग के लिए पोकरण पहुंच गए है। पोकरण कस्बे में 13 जुलाई को मुख्य बाजारों और 14 जुलाई को गोमट रेलवे स्टेशन पर फिल्म की शूटिंग प्रस्तावित है।
गौरतलब है कि पहले भी 15 से 20 जून तक पोकरण फोर्ट, आरटीडीसी मिड—वे और कस्बे के विभिन्न भागों में फिल्म के दृश्य फिल्माए जा चुके हैं। इस दौरान जॉन अब्राहम पर कुछ लोगों ने पत्थर फेंके थे, जिसके बाद वे नाराज होकर यहां से चले गए थे।