फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुरः महीनों की कोशिश के बाद आखिर पकड़ा गया पैंथर

Wed, 21 Jun 2017 01:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
जयपुर जिले के पावटा कस्बे की ग्राम पंचायत पाछूडाला में पैंथर को लंबे अर्से बाद बुधवार को पकड़ लिया गया है। वन विभाग की टीमें कई महीनों से पैंथर को पकड़े का प्रयास कर रही थीं और कस्बे के निवासी भी डरे हुए थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यहां के सुन्दराला गांव में पिछले तीन महीने से पैंथर ने आतंक मचा रखा था। ये पैंथर गांव में कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है और पैंथर के डर के मारे गांव में शाम होते ही लोग घरों में दुबक जाते थे।

पैंथर की दहशत में जी रहे ग्रामीण काफी समय से वन विभाग को इससे अवगत करा रहे थे, जिसके बाद हरकत में आए वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पैंथर को पकड़ा। वन विभाग पिछले तीन महीनों से पैंथर को पकड़ने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वह पिंजरे में आ ही नहीं रहा था।
विज्ञापन


पैंथर बुधवार को पिंजरे में कैद हो गया। इसके बाद पैंथर को देखने के लिए वहां निवासियों की भीड़ इकट्ठा हो गई। फिलहाल इस पैंथर को जयपुर स्थित नाहरगढ़ रेस्क्यू सेंटर में छोड़ने के लिए लाया जा रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें