फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागो...पैंथर आया, यह कहते हुए घरों की ओर भागने लगे लोग

Fri, 22 Dec 2017 07:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बघेरे को रेस्क्यू करते वन विभाग के लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उदयपुर के गोगुंदा कस्बे में आज अचानक लोग घरों की ओर ये कहते हुए भागे कि भागो पैंथर आया, भागो पैंथर आया। इससे एक बार तो यहां पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, बाद में सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों और जवानों ने पैंथर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आज गोंगुदा कस्बे की मेघवाल बस्ती मे एक पैंथर के घुसने से हड़कंप मच गया। पैंथर को देख लोग घरों की ओर भागे और अपने बाहर बंधे मवेशियों को भी अंदर घर में ले गए। इस दौरान कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए हाथों मे लट्ठ और पत्थर लेकर उसे भगाने का प्रयास किया, लेकिन पैंथर झाड़ियों में छिप गया। सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों और गोगुंदा थाना पुलिस को बुलाया गया। वनकर्मियों ने लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत देते हुए घर में ही रहने को कहा।

इस दौरान घरों की छतों पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। काफी मशक्कत के बाद टीम ने फार्महाउस से पैंथर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें