फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्सैल पैंथर ने बकरियां छोड़ चरवाहों पर किया हमला, दो घायल

Thu, 20 Jul 2017 12:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
सरिस्का अभ्यारण्य के नजदीक पैंथर के हमले की फिर एक घटना सामने आई है। यहां पैंथर के हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व सरिस्का के जंगलों से आए एक आदमखोर पैंथर को ग्रामीणों ने जलाकर मार डाला था।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार अभ्यारण्य के नजदीक स्थित गांव पृथ्वीपुरा के दो लोग बीती शाम बकरियों के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान जंगल की ओर से आए एक पैंथर ने बकरी का शिकार करने का प्रयास किया। लेकिन दोनों व्यक्तियों ने पैंथर के चुंगल से बकरी को छुड़ाने के प्रयास में पैंथर पर ही हमला बोल दिया।

पैंथर ने अपने बचाव में बकरी को छोड़ उन चरवाहों पर झपट्टा मार दिया। पैंथर के हमले के बाद दोनों ने शोर मचाया, जिससे आस-पास के ग्रामीण मौके पर आ गए। जिसके बाद पैंथर जंगल की ओर भाग गया। वहीं इस घटना के बाद आसपास के लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के कहने पर विभाग ने लगा दिया था पिंजरा, लेकिन...

सरिस्का टाईगर रिर्जव - फोटो : demo pic
पृथ्वीपुरा गांव सरिस्का के जंगलों से सटा हुआ है। इस कारण यहां जंगली जानवर आ जाते हैं। कई बार ग्रामीण इन जानवरों को देखे जाने पर वन विभाग को इत्तला कर देते हैं।

ग्रामीणों का कहना कि पिछले कई दिनों  में यह पैंथर कई जानवरों का शिकार कर चुका है। इस सबंध में वन विभाग से भी शिकायत की गई है। वहीं वन विभाग के अनुसार इस पैंथर के लिए बुधवार को ही पिंजरा लगाया जा रहा था। पैंथर पिंजरे में कैद नहीं हो पाया और ये घटना घट गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें