फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार पाकिस्तानी नहीं दो अफगानी चढ़े सुरक्षा एजेंसियों के हत्थे

Sat, 09 Dec 2017 01:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अफगानी नागरिक
विज्ञापन
पाकिस्तान से लगते बॉर्डर एरिया के प्रतिबंधित क्षेत्रों में घुसपैठ और अवांछित गतिविधियों को रोकने लिए एजेंसिया हाई अलर्ट पर रहती है। इसी का नतीजा है बीते कुछ माह में राजस्थान में पाक बॉर्डर से क्षेत्रों में कई पाक व गौर पाक जासूस सुरक्षा एजेंसियों के हत्थे चढ़े हैं।
विज्ञापन


इस बार जैसलमेर में सुरक्षा एजेंसियों ने दो अफगानी नागरिकों को पकड़ा है। ये दोनों प्रतिबंधित क्षेत्र में घूम रहे थे। जानकारी के अनुसार इनके नाम नईम मुलाई व मोहम्मद परवेज है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद इन दोनों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

जारी है दोनों से पूछताछ

जैसलमेर
हालांकि दोनों के पास वैध वीजा होने की जानकारी सामने आ रही है। लेकिन प्रतिबंधित क्षेत्र में दोनों के प्रवेश ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया था। गौरतलब है सरहदी इलाकों से लगते गांवों में भी सुरक्षा एजेंसियां समय-समय पर तलाशी अभियान चलाकर जासूसों की तलाश करती है। क्यों​कि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के अधिकत सगे-सबंधी बॉर्डर पार भी रहते हैं। इन्हीं लोगों का उपयोग कर पाक एजेंसियां भारत में जासूसी को अंजाम देती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें