फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसजेंडर कम्युनिटी मोबाइल टायलेट्स को पेंट करने की मुहिम से जुड़ी

Sat, 03 Jun 2017 04:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मोबाइल टायलेट्स
विज्ञापन
जयपुर नगर निगम की ओर से पब्लिक टायलेट्स को पेंट करने की मुहिम को अब ट्रांसजेंडर कम्युनिटी का सपोर्ट मिला है। अब यह कम्युनिटी भी निगम के इस कार्य में उनका सहयोग करेगी।
विज्ञापन


दरअसल, महापौर डॉ. अशोक लाहोटी की पहल पर जयपुर नगर निगम की ओर से पब्लिक टायलेट्स पर कलात्मक पेंटिंग करवाई जा रही है। नगर निगम जयपुर की इस मुहिम की सराहना करते हुए बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने भी ट्वीट का जवाब देते हुए इसे महान काम बताया है। इसके साथ ही जयपुर नगर निगम की इस मुहिम को शहर की ट्रांसजेंडर कम्युनिटी का भी सपोर्ट मिला है। अब ट्रांसजेंडर कम्युनिटी नगर निगम जयपुर के मोबाइल टायलेट्स को पेंट करेगी।

महापौर ने बताया कि मोबाइल टायलेट्स को सुंदर बनाने से लोगों में स्वच्छता के प्रति और अधिक जागरूकता बढ़ेगी। क्रिएटिव तरीके से मोबाइल टायलेट्स को आकर्षक बनाकर लोगों को इनका इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। गौरतलब है कि पारंपरिक ब्लू पोटरी और राजस्थानी कठपुतली थीम पर पेंट किए गए मोबाइल शहर में जगह—जगह लगे हुए हैं। इस रचनात्मक तरीके ने जयपुर में चल रहे स्वच्छ भारत अभियान में एक नया अध्याय जोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें