पद्मावती विवाद के चलते संसद पिटिशन कमेटी ने इस संबंध में दायर एक पिटिशन को मंजूर कर लिया है। ये पिटिशन राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से सांसद सीपी जोशी ने दायर की है।
दरअसल, पद्मावती विवाद राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से जुड़ा हुआ है। इस फिल्म में रानी पद्मावती के चरित्र को लेकर आपत्तिजनक फिल्मांकन की आशंकाओं के चलते देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे है। कई राज्यों ने इसके प्रदर्शन पर रोक की घोषणा भी की है।
मिली जानकारी के अनुसार, पिटिशन कमेटी ने इस संबंध में दायर याचिका को मंजूरी के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भेज दिया है। अब इस मामले में समिति चाहे तो राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, चित्तौड़ के पूर्व राजघराने और फिल्म् निर्माता संजय लीला भंसाली तथा अन्य कलाकारों एवं संंबंधित लोगों को तलब कर सकती है।