फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 जनवरी तो क्या, कभी भी और कहीं भी रिलीज नहीं होने देंगे 'पद्मावती'-करणी सेना

Sun, 07 Jan 2018 06:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
padmavati ban
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' का नाम बदलकर 'पद्मावत' करने के साथ ही इसके रिलीज होने की तारीख भी सामने आ रही है। उधर, करणी सेना ने साफ तौर पर कहा है कि 25 जनवरी तो क्या, कभी भी और कहीं भी इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। 
विज्ञापन


इस फिल्म का नाम बदलकर 25 जनवरी या फिर नौ फरवरी को रिलीज होने की बात सामने आ रही है। इन अटकलों के बीच करणी सेना ने विरोध को तेज कर दिया है। करणी सेना के संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा है कि इस फिल्म को कभी भी और कहीं भी रिलीज नहीं होने देंगे। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि राजपूत अपनी बात पर अड़िग है। इसका जमकर विरोध किया जाएगा। इस फिल्म में रानी पद्मावती का अपमान हुआ है। वे भारतीय संस्कृति और सम्मान की प्रतीक है। उनका अपमान करणी सेना और सर्व समाज किसी भी सूरत में नहीं सहेगा।
विज्ञापन

इस दिन जुटेंगे चितौड़ में

लोकेन्द्र सिंह कालवी
दूसरी तरफ, करणी सेना ने 27 जनवरी को चितौड़गढ़ किले में सर्व समाज से जुटने का आह्वान किया है। 


इस अवसर आंदोलन की रणनीति तय होगी। करणी सेना के अनुसार, यदि इससे पहले फिल्म रिलीज होती है तो उसका विरोध किया जाएगा। राजपूत संगठन और इस फिल्म के पूर्ण प्रतिबंध की मांग कर रहे है। पिछले दिनों सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म को इतिहासकारों की समिति को भी दिखाया था। जानकारी के अनुसार इस समिति के सदस्य भी इस फिल्म के प्रदर्शन के खिलाफ है। वे मानते है कि फिल्म में इतिहास के साथ खिलवाड़ हुआ है और यह कदम भावनाएं भड़काने वाला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें