फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 जनवरी तो आएगी, लेकिन 'पद्मावत' नहीं आएगी- कालवी

Sat, 20 Jan 2018 05:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'पद्मावत' पर घमासान और तेज होने के संकेत आज एक बार फिर मिले हैं। जयपुर में राजपूत संगठन से जुड़े नेताओं ने साफ शब्दों में कह दिया है कि फिल्म की रिलीज डेट कभी नहीं आएगी।
विज्ञापन


करणी सेना के संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी ने आज फिल्म 'पद्मावत' के रिलीज होने को लेकर जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राजपूत नेता कालवी पूरी तरह संजय लीला भंसाली से नाराज दिखे। उन्होंने यहां साफ-साफ शब्दों में कह दिया कि हर बार की तरह 25 जनवरी तो आएगी, लेकिन फिल्म 'पद्मावत' नहीं आएगी।

गौरतलब है कि भंसाली ने आगामी 25 जनवरी को फिल्म 'पद्मावत' को रिलीज करने की डेट तय की है। उन्होंने कहा कि अब ये फिल्म हॉल वालों को तय करना है कि वो हमारे साथ हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी देने वाले व वसूली का ख्वाब देखने वालों को भी धमकाया

प्रेस कांफ्रेस के लिए राजपूत सभा भवन जाते राजपूत समाज के नेता लोकेंद्र सिंह कालवी - फोटो : amar ujala
लोकेन्द्र सिंह कालवी ने करणी सेना के नाम पर पद्मावत से जुड़े निर्माता-निर्देशक व कलाकारों को धमकी देने वालों और वसुली की फिराक वालों को भी धमकाया।

उन्होंने कहा कि जब से 'पद्मावत' को लेकर विरोध शुरू हुआ है राजपूत समाज से जुड़े लोगों पर मुंबई वालों की भी नजर है। इसके बाद से ही हमारे बारे में देश में कई तरह की बातें फैलाई जा रही हैं। हो सकता है हमारे फोन भी आॅबजर्वेशन पर हों और कोई स्टिंग आॅपरेशन किया जा रहा हो।

उन्होंने ये भी साफ कहा कि उन्हें भंसाली के द्वारा भेजे गए पत्र में कोई दिलचस्पी नहीं है। इसे तो आग के हवाले ही किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें