जोधपुर प्रवास के दौरान मीडिया से बात करते हुए क्षत्रिय युवक संघ प्रमुख भगवानसिंह रोलसाहबसर
गौरतलब है कि फिल्म 'पद्मावत' में अपने परिवार का इतिहास बिगाड़ने का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वाले पूर्व राजपरिवार के सदस्य महेंद्रसिंह मेवाड़ के खिलाफ सरकार ने क्रिमनल डोजियर तैयार करनी शुरू कर दी है। इसके लिए उदयपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पुलिस थाने को पत्र लिखा गया है। इसमें महेंद्रसिंह के राजनैतिक पार्टी से संबंधों और आपराधिक गतिविधियों की जानकारी मांगी गई है।