फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महारानी पद्मिनी के वंशज भी 'पद्मावत' के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

Mon, 22 Jan 2018 10:53 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' के रिलीज पर फिर से तलवार लटक सकती है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के देश भर में फिल्म रिलीज करने के फैसले के बाद आज राजस्थान सरकार सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटिशन लगा सकती है। वहीं राजस्थान के गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने करणी सेना से भी इस पिटिशन में साथ आने को कहा है। जिससे कि सरकार अपना पक्ष मजबूती से रख सके।

वहीं कटारिया के अनुसार मेवाड़ का पूर्व राजघराना भी पद्मावत फिल्म रिलीज के खिलाफ रिव्यू पिटिशन दायर करेगा। हालांकि मेवाड़ राजघराने की ओर से इस सबंध में पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

राजस्थान सरकार हुई एक्टिव

फाइल फोटो।
गौरतलब है कि राजस्थान सरकार बीते तीन दिनों से इस मामले में कानून​विदों की राय ले रही है। इस सबंध में जयपुर से गृह विभाग के अफसरों की एक टीम को दिल्ली भी भेजा गया है। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के राजपूतों को आश्वासन देने के बाद राजस्थान सरकार इस मामले में काफी एक्टिव नजर आ रही है।

गौरतलब है कि पूर्व में राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा व गुजरात में ​पद्मावत को बैन कर दिया गया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद देश भर में फिल्म रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। वहीं ​पद्मावत की रिलीज के खिलाफ राजपूत उग्र आंदोलन की चेतावनी दे चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें